DEHRADUN

दून में 6 दारोगाओं का हुआ तबादला

देहरादून। एसएसपी द्वारा देहरादून जनपद में 06 उप निरीक्षकों का फेरबदल करते हुए स्थानांतरण किया गया है। जिन उप निरीक्षकों के तबादले हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं।
उप निरीक्षक कुंदन राम को कोतवाली पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर बनाया गया है। उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं को कोतवाली पटेल नगर से चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना राजपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित को थाना क्लेमेंटाउन से चौकी प्रभारी बालावाला थाना रायपुर भेजा गया है। उप निरीक्षक जय वीर सिंह को चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना राजपुर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर बनाया गया है। उप निरीक्षक मुकेश डिमरी को नगर कोतवाली से चौकी प्रभारी जौलीग्रांट थाना डोईवाला भेजा गया है। उप निरीक्षक नवीन जोशी को थाना राजपुर से चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर भेजा गया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आज 06 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल नवनियुक्त स्थान पर रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »