UTTARAKHAND

सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए यूकेडी प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

यूकेडी प्रत्याशी का नाम उत्तराखंड निर्वाचन नामावली में नहीं होने के कारण हुआ नामांकन रद्द

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून :  उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए रद्द हो गया है। यूकेडी उम्मीदवार का नाम उत्तराखंड निर्वाचन नामावली में नहीं होने के कारण नामांकन रद्द किया गया, जबकि अन्य सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। सल्ट उपचुनाव के लिए अब सात प्रत्याशी मैदान में हैं।
सल्ट विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि पर कांग्रेस, भाजपा समेत कुल आठ दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »