NATIONAL

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की दी बधाई

प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे : प्रधानमंत्री 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो  
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे। उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसकी स्थापना 9 नवम्बर 2000 को सत्ताइसवें राज्य के रूप में की गई थी। वर्ष 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। 

पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »