CRIME

आग सेंक रही नेपाली मूल की किशोरी की जलकर मौत, खड़ी टाटा सूमो भी जली

 लड़की के कपड़ों पर आग लगने के साथ-साथ पास खड़े वाहन ने भी पकड़ी आग 

भीषण आग को देख तीनों लड़के मौके से हुए फरार

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय के विकास भवन परिसर के जिला कोषागार में कई वर्षों से सरकारी पुरानी खड़ी टाटा सूमो गाड़ी में 13 वर्षीय नेपाली मूल की लड़की को जिन्दा जल जाने की घटना से विकास भवन क्षेत्र में सनसनी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर तैनात और घटना की छानबीन में पुलिस जुट गयी है।  समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ अपराधी नहीं लग पाए हैं लेकिन पुलिस को शक़ है कि मामले में फ़रार तीन युवक शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे नेपाली मूल के चार लड़के नेपाल की ही एक लड़की के साथ ट्रेजरी कार्यालय के पास अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। जहां ये लोग आग सेक रहे थे वहीं पास ही बीते कई सालों से एक खराब अवस्था में टाटा सूमो मैक्स खड़ी थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात जब लड़कों के साथ खेल रही लड़की कुमारी शांति पुत्री मंगल सिंह निवासी चुंगी- बड़ेती, उम्र करीब 13 वर्ष के कपड़ों पर आग लग गई। कपड़ों पर आग लगने के साथ-साथ पास खड़े वाहन ने भी आग पकड़ ली।

अचानक पुराने वाहन पर लगी आग विकराल होते ही आग में जलने से किशोरी की मौत हो गई। घटना स्थल पर भीषण आग को देख तीन लड़के (नाम पता अज्ञात) मौके से फरार हो गए। जबकि घटना स्थल पर किशोरी का सगा भाग भाई देवू उम्र आठ वर्ष रोता चिल्लाता रहा। वाहन में भीषण आग को देख ट्रेजरी सुरक्षा गार्ड ने पुलिस एवं फायर सर्विस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर टीम ने वाहन पर लगी आग पर किसी तरह काबू किया। पुलिस ने वाहन में जले किशोरी के शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने घटना स्थल से फरार चल रहे तीन युवकों के विरूद्ध थाना कोतवाली में आईपीसी धारा 304ए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »