


देहरादून : वनों की कटाई से होने वाले नुकसान, पर्यावरण संरक्षण, खनन और विकास उपक्रम की स्थापना की वजह से होने वाले प्रवास के लिए मजबूर हुए लोगों को सहयोग देने के लिए डा. हरक सिंह रावत के अथक प्रयासों से केन्द्र में लंबित कैम्पा फण्ड की 2675 करोड़ रूपये की धनराशि उत्तराखण्ड को मिली है।वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस धन से राज्य में वन से जुडी योजनाओं को गति मिलेगी।
केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विकास के लिए 2675.00 करोड की धनराशि स्वीकृत करने को लेकर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने उत्तराखण्ड की समस्त जनता और प्रदेश सरकार की तरफ से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का दिल आभार व्यक्त किया है।
उत्तराखंड के वन मंत्री के विशेष कार्याधिकारी विनोद रावत ने बताया कि कम्पन्सैंटरी एफोरेस्टेशन मैनेजमेंट एण्ड प्लानिंग आथरिटी (कैम्पा) फण्ड का प्रयोग वनों की कटाई से होने वाले नुकसान, पर्यावरण संरक्षण, खनन और विकास उपक्रम की स्थापना की वजह से होने वाले प्रवास के लिए मजबूर हुए लोगों को सहयोग देने के लिए किया जाता है। इस कानून का उद्देश्य वन भूमि हस्तान्तरण से हुई (पारिस्थितिकीय) क्षति की प्रतिपूर्ति करना होता है।
केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक में डा. हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा 1 हेक्टेयर भूमि स्थानांतरण के अधिकार को अब 5 हेक्टेयर तक बढाने की मांग करते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार के स्तर पर ही सभी विकास कार्यों को भूमि स्थानान्तरण करने के चलते अविलम्ब पूरा किया जा सकेगा। उक्त मांगों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा चीड उन्मूलन के क्रम में हजार मीटर से ऊपर वृक्ष पातन करने की अनुमति राज्य सरकार को प्रदान करने की भी मांग की गयी।
Sign in to your account

