CRIME

परमधाम न्यास आश्रम के संचालक पर लगे दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सहस्त्रधारा रोड पर स्थित है परमधाम न्यास आश्रम

एक मामला जुलाई 2018 का तो दूसरा 2019 का 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून : सहस्त्रधारा रोड स्थित परमधाम न्यास आश्रम के संचालक और जनेऊ क्रांति के अध्यक्ष पर उत्तर प्रदेश के रहने वाली एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है । वहीं एक अन्य महिला ने भी आश्रम संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गयी तहरीर में महिला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा थाना हसनपुर निवासी एक महिला की मुलाकात मेरठ दौराला स्थित परम धाम न्यास मुख्यालय बलीदपुर के संचालक चंद्रमोहन महाराज से हुई थी । महिला को चंद्रमोहन ने अपने आश्रम में महा निरीक्षक के पद पर तैनात किया था महिला ने बताया कि 2018 के जुलाई महीने में चंद्र मोहन महाराज ने उसकी शादी अमरोहा के ही युवक से कराई थी।

तहरीर में कहा गया है कि जुलाई 2018 में देहरादून के ग्राम शेरा सहसधारा रोड स्थित चंद्र मोहन महाराज के आश्रम में एक कार्यक्रम में पहुंची थी रात में महिला टीन शेड में आराम कर रही थी। महिला का आरोप है कि रात्रि में 2 महिलाओं ने उसे बताया कि चंद्रभान महाराज उसे बुलवा रहे हैं। वह चंद्रमोहन के कमरे में पहुंच गई।

महिला का आरोप है कि कमरे में मौजूद चंद्र मोहन महाराज और जनेऊ  क्रांति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि एक और महिला उसके संपर्क में आई। महिला ने उसे बताया कि उसके साथ भी चंद्र मोहन महाराज ने 2019 में दुष्कर्म किया था। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »