नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान गाला डिनर में उस समय बॉलीवुड का रंग देखने को मिला, जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का मशहूर गीत “ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत” गाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में भारत मंडपम में आयोजित गाला डिनर के दौरान अनवर इब्राहिम ने पियानो की धुन के साथ इस लोकप्रिय हिंदी गीत को गाया। इस दौरान माहौल हल्का और खुशनुमा नजर आया।
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम पहले भी भारतीय संस्कृति और संगीत के प्रति अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। मलेशिया BRICS में एक साझेदार देश के रूप में शामिल है।
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।



