टनल के अंदर फंसे दर्जनो मजदूर !!
चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी द्वारा निर्माणाधीन DRT टनल के अंदर मलबा गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 20 से अधिक मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 10 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है।
चमोली के जिला अधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी है कि सुरक्षित बचाए गए सभी मजदूरों को इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है।



