मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे।
सुबह 11 बजे वह होटल अलकनंदा में उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड द्वारा संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री सीसीआर भवन
पहुंचकर आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री जगजीतपुर स्थित मेंगो फार्म हाउस में आयोजित आम उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।



