कोटद्वार में पैथोलॉजी लैब पर फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप, बिना सैंपल जारी की जांच रिपोर्ट
कोटद्वार स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर बिना सैंपल लिए जांच रिपोर्ट जारी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला उस समय सामने आया जब एक मरीज के परिजन, जो खुद लैब प्रोफेशन से जुड़े बताए जा रहे हैं, ने लैब में पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि लैब ने बच्चे का स्टूल सैंपल लिए बिना ही “नॉर्मल” रिपोर्ट जारी कर दी।
रिपोर्ट में पस सेल और आरबीसी काउंट जैसी जानकारियां भी दर्ज थीं, जिससे गलत इलाज का खतरा पैदा हो सकता था। परिजन ने इस मामले को चिकित्सा नैतिकता के खिलाफ बताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

