खाकी पर भारी पड़ा ‘न्याय’ का डंडा: केशव थलवाल मामले में नैनीताल हाईकोर्ट सख्त!
खाकी पर भारी पड़ा ‘न्याय’ का डंडा: केशव थलवाल मामले में नैनीताल हाईकोर्ट सख्त!
उत्तराखंड के चर्चित केशव थलवाल मामले में आज माननीय नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन की अमानवीय कार्यप्रणाली की बखिया उधेड़ दी।
न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल जी की तल्ख टिप्पणियों ने स्पष्ट कर दिया कि वर्दी की आड़ में मानवाधिकारों का हनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस जिसे “मानसिक बीमार” बता रही थी, मेडिकल रिपोर्ट में वह ‘बुद्धिमान और तेज’ निकला। कोर्ट ने माना कि केशव भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला एक जागरूक नागरिक है।
पैर में सर्जरी के बावजूद पुलिसिया मारपीट पर कोर्ट ने भारी नाराजगी जताते हुए कहा “अगर पुलिस का व्यवहार अमानवीय है, तो क्यों न पुलिस अधिकारी का भी मेडिकल टेस्ट कराया जाए?” अब बारी पुलिस की है, जिसे कोर्ट ने आईना दिखा दिया है। सवाल यही है क्या अब दोषी अधिकारियों पर गाज गिरेगी?



