UTTARAKHAND

इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, यशपाल आर्या और सुमित हृदयेश ने याद किए विकास कार्य

हल्द्वानी।

उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य और हल्द्वानी के विकास में इंदिरा हृदयेश के योगदान को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में उनका कोई सानी नहीं था।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी जनता के दिलों में जीवित हैं। वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की सेवा में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उनकी ही देन है। इसके अलावा वह जू और आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी बनाना चाहती थीं। सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी मां के अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और कांग्रेस सरकार बनने पर इन योजनाओं को जरूर पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »