UTTARAKHAND
विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, लीडिंग फायरमैन 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोटद्वार। फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिकायतकर्ता से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



