UTTARAKHAND

देहरादून में हुआ एक और भीषण सड़क हादसा : देहरादून के आशा रोड़ी चेक पोस्ट के पास हुआ हादसा, एक की मौत, दो घायल 

देहरादून के आशा रोड़ी चेक पोस्ट के पास हुआ हादसा, एक की मौत, दो घायल

देहरादून में हुआ एक और भीषण सड़क हादसा

आशारोड़ी चेक पोस्ट पर कई गाड़ियां आपस मे टकराई तो पीछे आ रहे बड़े कंटेनर ने सभी को रौंद दिया

 

जानकारी के अनुसार आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग रूटीन चेकिंग कर रहा था, चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मियों व PRD के जवानों ने एक यूटिलिटी को रुकने का इशारा किया , इशारा देख यूटिलिटी वाहन ने ब्रेक लगाये, जिसके बाद पीछे से आ रहे दो वाहन आपस मे टकरा गए। इतने में इन सभी के पीछे से आ रहे बड़े कंटेनर वाहन ने रौंद दिया।

जिसमे यूटिलिटी ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी वही सेल्स टैक्स कर्मी व एक PRD जवान व एक अन्य काफी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्स टैक्स कर्मियों ने अचानक सड़क पर आकर गाड़ियां रोकने की कोशिश की थी, कारण से यह घटनाक्रम हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »