Uttarakhand

उत्तराखण्ड : इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट , जानिए 

बड़कोट /उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड के चार धामों में प्रथम धाम यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आगामी दस मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोल दिये जायेंगे !जहाँ श्रद्धालु कपाट बंद होने तक माँ यमुना के दिव्य दर्शन करेंगे !

रविवार को मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि व समय पंच पंडा व पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे!

उक्त जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरशालीगांव (खुशीमठ )से सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे! तथा यमुना जी को यमुनोत्री मंदिर तक विदा करने के बाद शनि देव वापस खरसाली लौट आएंगे !कपाट खुलने की शुभ बेला पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »