DEHRADUNEDUCATIONUttarakhand

उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू, टाइम टेबल जारी

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद मंगलवार को टाइम टेबल जारी कर दिया गया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। सुबह की पाली में कक्षा छह, सात और आठवीं की परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरी पाली में नवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा होगी।

एससीईआरटी से तैयार परीक्षाओं केसुबह की पाली में कक्षा छह से आठवीं तक की होंगी परीक्षाएं

दूसरी पाली में होंगी नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारीप्रश्नपत्रों को सभी सीईओ को मुहैया करा दिया गया है। जिला स्तर पर इन्हें प्रिंट कराया जाएगा। इसके लिए सभी अफसरों को परीक्षाओं को लेकर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »