DEHRADUNUttarakhand

DM ने कोविड महामारी में अपने माता पिता को खो चुके बच्चों से की मुलाकात

देहरादून :  जिलाधिकारी सोनिका ने दीपावली के अवसर पर जनपद में कोविड महामारी में अपने माता पिता, पिता या माता को खो चुके बच्चों से मुलाकात की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा बच्चों से संवाद करते हुए उनको भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्राप्ति के लिए निंरतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बच्चों को पढाई के प्रति मेहनत करने तथा सजग रहने को कहा।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहित पीएमकेयर से लाभान्वित बच्चे तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »