DEHRADUNPOLITICSUttarakhand

देहरादून : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने थपथपाई मुख्यमंत्री की पीठ

Dehradun : भाजपा की कोर कमेटी बैठक में नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर चिंतन हुआ। बैठक में पांच लोकसभा सीट जीतकर हैट्रिक करने का संकल्प लिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मुद्दों पर दिशा निर्देश देते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मंत्री सांसद और विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ उपलब्धता बनाएं रखते हुए कार्य करने के जोश भरा।

उन्होंने दावा किया कि बागेश्वर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को चुनाव क्षेत्र में समय देने के दिशा निर्देश दिए हैं। सरकार के कामकाज को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के कामकाज पर मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई है और सभी सांसदों ने संतोष व्यक्त किया है।

कैबिनेट के खाली पद और दर्जाधारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच चर्चा हुई है इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी है। लंबे समय से सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद खाली चल रहे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह दोनों ही विषय बैठक का हिस्सा नहीं थे पर इन पर मुख्यमंत्री तथा अन्य संबंधित लोगों की राष्ट्रीय अध्यक्ष से अलग से बातचीत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »