DEHRADUNUttarakhandweather

Weather Update : अभी बारिश से राहत के आसार नहीं, इन जिलों में फिर होगी बारिश

 

देहरादून : उत्तराखंड में शनिवार से लेकर अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 जुलाई से 1 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा खासकर चमोली जिले में बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड : इस नगर निगम के मेयर ने दिया त्यागपत्र

इसके अलावा अगस्त महीने की शुरुआत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ।

गौरतलब है कि इस बार पूरे जुलाई महीने में लगातार बारिश रही है जिस वजह से पहाड़ों में सैकड़ों मार्ग बंद है। जगह-जगह भूस्खलन की समस्या बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »