DEHRADUNUttarakhandUTTARAKHAND

ब्रेकिंग: UKSSSC! मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, देखें चयनित अभ्यर्थी अपना रोल नंबर

Breaking: UKSSSC! Result of Fisheries Inspector recruitment exam released, see selected candidates their roll number

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सोमवार को मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का अटका हुआ रिजल्ट जारी कर दिया। इस संबंध में आयोग के सचिव एसएस रावत ने आदेश जारी किया है।

डबल स्टेंटिंग ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एडवांस खाने की नली के कैंसर वाले एक युवक को बचाया

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया है। आयोग ने यह भर्ती परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित कराई थी। इसमें कुल 28 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इसके सापेक्ष 35 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन सभी के दस्तावेज का सत्यापन 26 अप्रैल को होगा।

बड़ी खबर : UKSSSC ने घोषित की इन परीक्षाओं की परीक्षा तिथि, देखें सूची

सत्यापन के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्रों, स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियों के अलावा छह पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय पहुंचना होगा।

सत्यापन के दौरान किसी को भी मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »