UttarakhandUTTARAKHAND

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी देहरादून से मसूरी आ रहे पर्यटकों की टैक्सी, 6 घायल

Taxi of tourists coming from Dehradun to Mussoorie fell uncontrolled, 6 injured

देहरादून :- देहरादून से मसूरी आ रहे 6 पर्यटकों की टैक्सी खाई में गिरने की खबर है बताया जा रहा है कि कायमगंज, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के 6 पर्यटकों की टैक्सी मसूरी देहरादून हाईवे पर भट्टा गांव और मसूरी झील के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे टैक्सी में सवार सभी 6 लोग घायल हो गए। हादसे में टैक्सी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बड़ी ख़बर टिहरी डीएम ने संभाली कमान, सरकारी वाहनों से लेकर अधिकारी तक सबके कटे चालान…

पर्यटकों की टैक्सी दुर्घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से टैक्सी सवार घायल सभी 6 पर्यटकों को खाई से निकाल कर उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया । वहीं अत्यधिक घायल टैक्सी ड्राइवर कमाल खान को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

हादसे में घायलों में नरेश जैन पुत्र प्रेम चंद जैन, अनुभव जैन पुत्र नरेश जैन, सुधा जैन पत्नी नरेश जैन, ज्ञामव जैन पुत्र नरेश जैन, मेघा जैन पत्नी ज्ञामव जैन तथा देवांग पुत्र ज्ञामव जैन, सभी निवासी कस्बा और पोस्ट कायमगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »