POLITICSUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा दिवस पर 504 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

देवभूमि मीडिया ब्यूरो —  बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा दिवस पर 504 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास शामिल है।

गीडा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 260 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसमें बिजली, पानी और सड़क से संबंधित विकास कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में 27.26 करोड़ की सेक्टर-27 में 132 केवी का विद्युत उपकेंद्र, 69.58 करोड़ का सेक्टर-28 में प्लास्टिक पार्क, 33.92 करोड़ का सेक्टर-13 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण शामिल है।

तो 12.06 करोड़ की लागत से भीटी रावत गीडा सेक्टर-26 में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। जबकि 189.40 करोड़ के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास और 70.24 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी सीएम करेंगे।

 

बता दें कि करीब 33 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 को अधिसूचित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना नोएडा की तर्ज पर की गई थी। लेकिन, विकास के मामले में गीडा अर्से तक पिछड़ा रहा।

साल 1998 में पहली बार सांसद बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ गीडा के विकास और औद्योगिक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं।आज गीडा में 600 औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील हैं। करीब 20,000 लोगों को रोजगार मिला है। करीब 20 शिक्षण संस्थान गीडा क्षेत्र में संचालित किए जा रहे हैं। निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थल बने गीडा में 173 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »