CRIMEUTTARAKHAND

मसूरी सुनील हत्याकांड -12 संदिग्धों का 12 दिसंबर को पॉलीग्राफ टेस्ट ।

  देवभूमि मीडिया ब्यूरो —मसूरी सुनील हत्याकांड में 12 संदिग्धों का आगामी 12 दिसंबर को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। एसटीएफ को आशंका है कि इन संदिग्धों में से ही कोई सुनील का हत्यारोपी हो सकता है।

 बता दें कि हत्याकांड के खुलासे की मांग के लिए सुनील के परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी एसटीएफ से भी मुलाकात की थी। तो 22 फरवरी को मसूरी में चकराता क्षेत्र के युवक सुनील की हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल से बरामद हुआ था। और सुनील के गले पर धारदार हथियार का निशान था।

तो मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ भी की थी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। सुनील के परिजनों ने पुलिस के विभिन्न दफ्तरों में पहुंचकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की।

सितंबर माह में एसटीएफ ने कुल 12 संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। न्यायालय ने संदिग्धों की हामी भरने के बाद इसमें पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दे दी थी।अब 12 दिसंबर को पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »