UTTARAKHAND

रुड़की में बड़ा हादसा, कारखाने में लगी भीषण आग।

देवभूमी मीडिया ब्यूरो   – रुड़की में देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

बता दे कि जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आप पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

बताया जा रहा है कि कारखाने में पांच किलो का गैस सिलेंडर भी था जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »