मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल विक्रम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर उनके गांव विमाण पहुंचा
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद उत्तराखंड के नई टिहरी के बेटे विक्रम सिंह नेगी का तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर शनिवार को विमाण गांव पहुंच गया। शहीद का शव पहुंचते ही उसकी पत्नी, मां और बूढ़ी दादी ने रोते-बिलखते शव से लिपट कर अंतिम दर्शन के किए। इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, विक्रम तेरा नाम रहेगाश् का जयघोष कर आतंक का पर्याय बने पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
Leave a Comment

